Friday, June 18, 2021

वादा...

दी थी जो  किताब , उसका उधार रह गया,
पन्नो में कैद था वादा, बस वादा ही रह गया !
-कबीर (तुषार)

Creative Commons LicenseMy Shadow by Tushar Sharma- 'Kabir' is licensed under a Creative Commons Attribution 3.0 Unported License.
Based on a work at www.myshadewithshadow.blogspot.com.

साँस ...चाँद ...

साँस-साँस कर देखो दिन गुज़र जाता है,
कुछ आह है होती  फिर चाँद बदल जाता है !
-कबीर (तुषार)

Creative Commons LicenseMy Shadow by Tushar Sharma- 'Kabir' is licensed under a Creative Commons Attribution 3.0 Unported License.
Based on a work at www.myshadewithshadow.blogspot.com.

वो साथ गुज़ारी शामों के ...

वो साथ गुज़ारी शामों के  ,
कुछ कदम तुमने रखे ,
कुछ राह मैंने थामी ,
वही थे पल , एक साथ गुजरे ,
कुछ याद तुमने चुनली ,
कुछ याद मैंने पाली ,
सालो बाद वही शाम है ,
कुछ लम्हे तुमको हँसाती ,
कुछ बातें हमको जगाती !
-कबीर (तुषार)

Creative Commons LicenseMy Shadow by Tushar Sharma- 'Kabir' is licensed under a Creative Commons Attribution 3.0 Unported License.
Based on a work at www.myshadewithshadow.blogspot.com.

सैलाब

खड़ा हूँ अकेला दरख़्त सा देखो,
कोई छू ले तो मैं भी सैलाब हो जाऊ !
-कबीर (तुषार)
Creative Commons LicenseMy Shadow by Tushar Sharma- 'Kabir' is licensed under a Creative Commons Attribution 3.0 Unported License.
Based on a work at www.myshadewithshadow.blogspot.com.

देखो मुझे बड़ा होना अच्छा नहीं लगता

देखो मुझे बड़ा होना अच्छा नहीं लगता   

चलता हूँ पीछे-२ , हाथ नहीं पकड़ता,
गुल्लक में टॉफ़ी के पैसे नहीं भरता !
 
२ बजे आज भी स्कूल की घंटी हूँ सुनता ,
साइकिल पर अब मैं घर नहीं पहुँचता !

दादा-दादी , नाना-नानी की कहानी नहीं सुनता,
अपने सपनो को अब बस यूँ ही नहीं कहता !

काश 'कबीर' बचपन सबका बचपन ही रहता,
शायद  किसी को  बड़ा होना अच्छा नहीं लगता !
-कबीर(तुषार)
Creative Commons LicenseMy Shadow by Tushar Sharma- 'Kabir' is licensed under a Creative Commons Attribution 3.0 Unported License.
Based on a work at www.myshadewithshadow.blogspot.com.

न करो ...

मुझसे मिल मुझे नापने की कोशिश न करो, 
अंदर समुन्दर है, उसकी यूँ तौहीन न करो ! 

ज़िन्दगी मिल जाएगी एक दिन मौत से अपनी,
दिन रात की भाग दौड़ से उसे यूँ दीवाना न करो !

आदम का आदम से है ज़रूरतो का रिश्ता ,
कुछ कर दान, अपने होने का भ्रम न करो !

सर ऊंचा है तुम्हारा कि आसमाँ गिरता नहीं,  
धुआँ -धुआँ  कर उसे गलने को मजबूर न करो 

-कबीर (तुषार)  
Creative Commons LicenseMy Shadow by Tushar Sharma- 'Kabir' is licensed under a Creative Commons Attribution 3.0 Unported License.
Based on a work at www.myshadewithshadow.blogspot.com.

बिना ख़बर...

शक्ल देख अपनी जीते-जी ऐ 'कबीर ',
कही सूरत बदल न जाये बिना ख़बर। 

ख्याल में खो गए, हो गए मदहोश,
अस्ल छूट गया कही  बिना ख़बर।  

वो दोस्तों के साथ हँसते हर कदम,
बईमान बन गया आशिक़  बिना ख़बर।  

इंतज़ार मौत और दस्तक पर बैठे बैठे ,
ज़िन्दगी हुई धुआँ यूही  बिना ख़बर।  

पा लिया ताज-औ-तख़्त ए साहिब ,
ज़मीनी हुआ 'कबीर' फिर भी  बिना ख़बर।  
-कबीर (तुषार)      
Creative Commons LicenseMy Shadow by Tushar Sharma- 'Kabir' is licensed under a Creative Commons Attribution 3.0 Unported License.
Based on a work at www.myshadewithshadow.blogspot.com.

देता हूँ !

एक धुंधुलाये अक्स सा मुस्कुरा देता हूँ ,
झूठ के दायरों में तुझे सच की आँच  देता हूँ !

ज़र्रे -ज़र्रे बूटे-बूटे  में ढूँढा किये दिल,
तुझे अपने नाम की वजह  देता हूँ ! 

वो भागते भूल गए चाँद से मिलना ,
ए मुसाफिर तुझे तारों की रात  देता हूँ ! 

मिल गए कभी जुदा हुए ए 'कबीर',
सपनो की बस कुछ ऐसे ताबीर  देता हूँ ! 

गिला नहीं , ढूंढा नहीं तुझे ए खुदा ,
मालिक तुझे माँ का नाम  देता हूँ ! 

राहगीर चलते गए।  तलाश में कई ,
तुझे तेरा सा रहगुज़र  देता हूँ ! 

-कबीर (तुषार)     
Creative Commons LicenseMy Shadow by Tushar Sharma- 'Kabir' is licensed under a Creative Commons Attribution 3.0 Unported License.
Based on a work at www.myshadewithshadow.blogspot.com.

...सराय ...

दिल तेरा 'कबीर' एक सराय ही तो है,
नामो से भरेगा और फिर तन्हा रह जायेगा !
-कबीर (तुषार)
Creative Commons LicenseMy Shadow by Tushar Sharma- 'Kabir' is licensed under a Creative Commons Attribution 3.0 Unported License.
Based on a work at www.myshadewithshadow.blogspot.com.

समाचार

समाचार कभी  सादाकार था,
आज सब हाहाकार है !
सोचता हूँ सुनते सुनते,
क्या करने कहने वाला  मेरी तरह  शर्मशार है ?

एक मौत  पर न जाने 
कितने घर बनते है ?
एक कपड़ा जो उतरा था,
उससे कितने लिबास सिलते है !

एक पेड़ लगाया छोटा सा,
देखो कितनी तस्वीर छपती है!
वो जला दिए जंगल सारे,
यहाँ इमारते बिकती है !

वो पीड़ित नहीं नमूना है,
उसे बेचना बनता है !
जो मारा गया कारखानों से  ,
इश्तिहार से छुपाना पड़ता है !

सोचता हूँ सुनते सुनते,
क्या करने कहने वाला भी शर्मशार है ?
-कबीर(तुषार)
Creative Commons LicenseMy Shadow by Tushar Sharma- 'Kabir' is licensed under a Creative Commons Attribution 3.0 Unported License.
Based on a work at www.myshadewithshadow.blogspot.com.

...ज़िन्दगी ...

मैं जागता रहा ज़िन्दगी के स्वागत  में ,
वो सपनो में आने का इंतज़ार करती रही !
-कबीर (तुषार)

Creative Commons License

दी है !

सोने के बेड़ियों से सजा के यूँ सजा दी है,
मुझे दायरों में उड़ने की कुछ यूँ हवा दी है !

होता था पैदा अनाज खेतो खलियानो में ,
वहाँ किसने उनको हवस की भूख दी है !

हाथ थाम लिया और फिर जाने ने दिया,
नेता ने जनता को वादों की बारिश दी है !

ऐसा नहीं कुछ तो अंतर होगा जो दीखता नहीं,
तभी तो माँ ने बेटो को रख , बेटी को विदाई दी है !
-कबीर (तुषार)

Creative Commons LicenseMy Shadow by Tushar Sharma- 'Kabir' is licensed under a Creative Commons Attribution 3.0 Unported License.
Based on a work at www.myshadewithshadow.blogspot.com.

...अज्ञानी ...ज्ञानी ...

अजब गजब खेले खेल, भौचक नहीं तो ज्ञानी,
खादी रेशम ओढ़ के घूमत देखो देह अज्ञानी !
-कबीर (तुषार)

Creative Commons LicenseMy Shadow by Tushar Sharma- 'Kabir' is licensed under a Creative Commons Attribution 3.0 Unported License.
Based on a work at www.myshadewithshadow.blogspot.com.

...बूँद ...

वो बूँद रहता तो होता आसमाँ ,
जो बरस गया तो ज़मीन हो गया !
-कबीर (तुषार)

Creative Commons LicenseMy Shadow by Tushar Sharma- 'Kabir' is licensed under a Creative Commons Attribution 3.0 Unported License.
Based on a work at www.myshadewithshadow.blogspot.com.

...हैरान ...

देख पीछे  'कबीर' बड़ा हैरान हो गया है ,
जानवर था कभी अब इंसान हो गया है ! 
-कबीर (तुषार )
Creative Commons LicenseMy Shadow by Tushar Sharma- 'Kabir' is licensed under a Creative Commons Attribution 3.0 Unported License.
Based on a work at www.myshadewithshadow.blogspot.com.

...देखो ...

लबों को दाँत से दबाना हुस्न-ए-अदा होगा,
उसी  अदा से कभी आँसू थाम कर देखो !

मिल कर डूबने का लुत्फ़ दरिया होगा,  
फिर भी दूर किनारो पर साथ चल के देखो !

नज़र पर अपनी उससे गुमान बहुत होगा,
क्यों संग गुलाब होते है काँटे, सोच कर देखो !

इंतज़ार ऐसा कोई नहीं जो खत्म न होगा,
ज़मीनी या आसमानी, ये अलग बात है देखो !

-कबीर (तुषार)

Creative Commons LicenseMy Shadow by Tushar Sharma- 'Kabir' is licensed under a Creative Commons Attribution 3.0 Unported License.
Based on a work at www.myshadewithshadow.blogspot.com.

...की है !

तन्हाई चाँद की इतनी भी तन्हा नहीं,
कितने शायरों कैसे उनसे दोस्ती की है !

बहार देखोगे रखी हुई तुम पलकों पर,
खिज़ा से पर दीवानो ने वफ़ा की है !

सो रहा है सुकून के दायरों में कोई,
रात जाग माँ  ने कोई दुआ की है !

धीरे धीरे बढ़ो और देखो पहुँच जाओगे,
दुनिया भी खुदा ने कहाँ एक दिन में पूरी की है !

बहुत सोच के लिखो जो चाहते हो पढ़ना,
इतिहास ने पहले ही बहुत गलतियाँ की है !

कितनी बड़ी कतार है मंदिरो के बाहर,
वासना की देखो सब ने उपासना की है 
-कबीर (तुषार)
Creative Commons LicenseMy Shadow by Tushar Sharma- 'Kabir' is licensed under a Creative Commons Attribution 3.0 Unported License.
Based on a work at www.myshadewithshadow.blogspot.com.

...याद ...

आईना कहता कि  , वक़्त बदल गया है,
पर याद है कम्बख्त बूढ़ी नहीं होती !
-कबीर (तुषार)

Creative Commons License

रोया नहीं उस रात...

मैं रोया नहीं उस रात,
बस सोया नहीं उस रात,
जाने कैसे खुद से मिला उस रात !

कहता रहा कितनी बात,
सुनता रहा अपनी  बात,
कुछ दूर कुछ पास हुआ उस रात !

सोचा नहीं कुछ उस रात,
कुछ अलग था  नहीं उस रात,
फिर भी चाँद से तारा हुआ उस रात !
-कबीर (तुषार)

Creative Commons LicenseMy Shadow by Tushar Sharma- 'Kabir' is licensed under a Creative Commons Attribution 3.0 Unported License.
Based on a work at www.myshadewithshadow.blogspot.com.

मैं फिरो वृंदावन धाम !

अनेक नाम जग में , मेरो तो  गिरिधर श्याम ,
सब ढूंढे जग को , रे  माई , मैं  फिरो वृंदावन धाम !
 रे  माई , मैं  फिरो वृंदावन धाम !  

मोती चमके, सोना चमके, चमके हीरा पन्ना ,
कुछ न दमके , दमके हैं जैसे मेरो  हरी नाम !
रे  माई,  दमके हैं जैसे मेरो  हरी नाम !

ना मैं मीरा, ना मैं राधा, ना 'कबीर ' सा ज्ञानी;
तृष्णा मेरी बस देखे मोहन, दूजो न कोई काम ! 
रे  माई,  दूजो न कोई काम !

दिन गुज़रे, रात बीते, बीते जाए जीवन,
क्यों बटोरो मैं कुछ, अगर मिल जाए कृष्ण-राम !
रे  माई,  अगर मिल जाए कृष्ण-राम