Wednesday, June 03, 2009

ये रात अकेली लगती है ...

ये रात अकेली लगती है ,
वो चाँद तन्हा जगता है ;

न कोई अपना मिलता है ,
न कोई पराया दीखता है ;

वो दिन मैं चेहरे लड़ते है ,
और रात में डर सा लगता है ;

वो कहीं बिछडा जाता है ,
यह हाथ खाली रहता है ;

वो ऊचे मकान में जीता है ,
कहीं घर खाली बैठा है ;

यह आसमान को छुता है ,
बस तारो से बातें करता है ;

वो सर्द ईमारत में हँसता है ,
मौसम से अछुता रहता है ;

वोह दिनभर भागता रहता है ,
और बस इंतज़ार में जीता है ;

वो रोज़ कुछ पाता है ,
और ख़ुद खोता लगता है ;

कहाँ अब ख़ुद से मिलता है ,
कहाँ ख़ुद को जानता है ;

कुछ अधूरे सपनो को रोता है ,
और ज़िन्दगी से शिकायत करता है ;

ये रात अकेली लगती है ,
वो चाँद तन्हा जगता है ;
-तुषार

3 comments:

Anonymous said...

Very Nice!!!

Richa said...

Bahut bahut acha likha hai...really liked

वोह दिनभर भागता रहता है ,
और बस इंतज़ार में जीता है ;

वो रोज़ कुछ पाता है ,
और ख़ुद खोता लगता है; wah !!!

par itni bebasi mein rehna acha nahi ...kya kehte ho :)

yukti said...

Nice... I liked it...really well written

Post a Comment